फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को सिखाए आपातकालीन प्रतिक्रिया के गुर

विज्ञापन
4 दिवसीय फेमेक्स कार्यक्रम के आठवें दिन, एनडीआरएफ की 14वीं वाहिनी बाग़ीपुल में एक विशेष जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अविनाश बजीर सहित 136 शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। प्रशिक्षण में भूकंप से पहले और बाद में की जाने वाली सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम ने ड्रॉप, कवर और होल्ड तकनीक का प्रदर्शन किया। प्राथमिक चिकित्सा के महत्वपूर्ण पहलुओं रक्तस्राव नियंत्रण, सीपीआर, और चोकिंग से बचाव की जानकारी दी। कम लागत वाले देसी तैरने के उपकरणों का निर्माण, आपातकालीन स्थितियों में लिफ्टिंग, मूविंग की तकनीक, आपातकालीन स्ट्रेचर का निर्माण और अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को हैजर्ड, एक्सपोजर, संवेदनशीलता और कोपिंग क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और मौके पर ही विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। एनडीआरएफ की टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। स्थानीय प्रधान और स्कूल के प्रधानाचार्य ने टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें