रामपुर बुशहर। नारकंडा परिधि गृह में रविवार को प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन ने जिला स्तरीय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण मेहता ने की। ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मोहिंदर स्तान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 22 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।