रोहड़ू।
पुलिस के पीओ सेल रोहड़ू ने चार वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उद्घोषित अपराधी को भलाड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान शिमला जिला के रोहड़ू निवासी 48 वर्षीय राज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एसीजेएम न्यायालय संख्या-1 रोहड़ू में चेक बाउंस के तीन मामलों सहित कुल पांच मामले दर्ज हैं। इन मामलों में न्यायालय की ओर से उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। साथ ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। इन मामलों में करीब 2.5 लाख रुपये की राशि शामिल है। पीओ सेल रोहड़ू की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार, पुलिस ने उसे भलाड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया।