रोहड़ू। पुलिस की पीओ सेल ने चेक बाउंस के मामले में भगोड़े उद्घोषित अपराधी यशपाल को गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) न्यायालय संख्या-दो रोहड़ू में विचाराधीन है। वर्ष 2021 में दर्ज केस नंबर 276/2021 में चार लाख रुपये की राशि से संबंधित चेक बाउंस का मामला है। मामले में आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पीओ सेल ने कार्रवाई करते हुए यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी