फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामनवमी पर रामपुर में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
रामपुर में स्तयनारायण मंदिर में राम नवमी के उपलक्ष्य पर भजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर ने वीरवार को रामोत्सव और हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी श्रीजय देवांग आश्रम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विश्व हिंदू की ओर से संचालित ठाकुर श्रीसत्यनारायण मंदिर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 10:30 बजे मंदिर परिसर होते हुए रामपुर बाजार से वापस मंदिर परिसर तक निकाली गई। शोभायात्रा में रामपुर बाजार और परिषद के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने जयश्री राम, राम जय राम के जयकारे लगाए। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में सत्संग और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन और कीर्तन में भाग लेकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया। इस अवसर हलवा प्रसाद भी बांटा गया।विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि रामनवमी पर जगह-जगह कार्यक्रम किए गए। विश्व हिंदू परिषद हर साल रामनवमी पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। परिषद ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से विभाग संगठन मंत्री विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, मूलराज ठाकुर, सत्यनारायण मंदिर न्यास के सचिव विनय शर्मा, सेवा भारती से उमादत्त भारद्वाज और यशपाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

रामपुर में स्तयनारायण मंदिर में राम नवमी के उपलक्ष्य पर भजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें