नित्थर (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल नित्थर ने वीरवार को जन्माष्टमी के पहले दिन बाजार में शोभायात्रा निकाली। यात्रा में स्कूल के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप और उनकी लीलाओं पर झांकी निकाली। बच्चे श्री कृष्ण, राधा और गोपियों के वेशभूषा में नजर आए। इस दौरान बच्चों ने जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे का उद्घोष भी किया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक प्रेम पॉल शर्मा ने कहा कि विद्यालय के छात्र हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व नित्थर बाजार में शोभायात्रा निकालते हैं।