पौड़िया स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मेधावियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़िया ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान तपिंद्र मोहन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मंडियाली और सिरमौरी नाटी प्रस्तुत की। गुंजन, अंबिका, आरव, नितिन ने नृत्य पेश किया। गुंजन चौहान ने चिट्टे के नशे पर कविता पेश की। कक्षा सात के छात्रों ने पर्यावरण पर नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को वर्षभर की उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। प्रबंधन समिति प्रधान सीताराम ने स्कूल की समस्याओं और स्टाफ की कमी के बावजूद सभी अध्यापकों की सराहना की। इस अवसर पर डीपी अनिल हिमटा, पीटी दिनेश गजटा, टीजी टी सुदेश, सुलोचना, मुकेश ,परीक्षित शर्मा, अनिल कुमार, रविदत्त, सीमा, लायक राम ,शांति देवी, रक्षा देवी, पदम् देवी और नीतीश उपस्थित रहे।