राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान लेते हुए। स्त्र
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्राचार्या डॉ. ललिता रावत को पीएएआई ने राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया है। इससे पहले डाॅ. रावत को वर्ष 2019 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। डॉ. ललिता रावत के नेतृत्व में राज्य शैक्षणिक रैंकिंग में महाविद्यालय ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में कॉलेज ने हेल्पिंग हैंड्स नामक एक विशेष दानदाता खाता बनाया है। इसके तहत अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही विद्यार्थियों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना पैदा करने के लिए कॉलेज में प्रतिदिन सुबह 9:55 बजे राष्ट्रगान की परंपरा शुरू की गई है। डॉ. ललिता रावत ने पुरातन छात्र संघ को सक्रिय कर फरवरी 2025 में पांच दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला आयोजित की। वर्ष 2024 में एक सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला और तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन अन्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के सहयोग से किया गया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में शिक्षकों के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा दिया गया। संवाद