फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काॅलेज पहुंचने पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य डॉ. बासोतिया का स्वागत

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया को किया सम्मानित। स्रोत : कॉलेज प्रबंध
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया का महाविद्यालय लौटने पर सोमवार को स्वागत किया गया। प्राचार्य का स्वागत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों और फूल मालाओं के साथ किया। समारोह में प्राचार्य की पत्नी और पुत्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्राचार्य को पुरस्कार के लिए बधाई दी। शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में डॉ. बासोतिया को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. बासोतिया को हिमाचली,किन्नौरी पारंपरिक वेशभूषा में सम्मानित किया गया। डॉ. बासोतिया ने स्वागत के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार की मेहनत और टीम भावना का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों और महाविद्यालय की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें