निरमंड खंड के बडारी में महिलाओं को पीएम मातृ वंदना योजना बारे किया जागरूक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जागरुकता संकल्प कार्यक्रम के तहत कार्यवेक्षक वृत्त बडारी में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वृत्त स्तरीय जागरुकता शिविर में कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में पर्यवेक्षिका मीना कुमारी ने विभागीय योजनाओं के बारे जागरूक किया। इसके अलावा शिविर में मौजूद दो गर्भवती महिलाओं को पीएमएमवीवाई के तहत पंजीकरण करवाया गया। शिविर में स्थानीय पंचायत महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बख्खन स्कूल के शिक्षक और वृृृृत्त बडारी की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।