भावानगर (किन्नौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रूपी को शौंरग परियोजना ने एक ईसीजी मशीन भेंट की है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा परियोजना प्रबंधन ने एक व्हीलचेयर भी अस्पताल को दी है। शौरंग परियोजना के एजीएम अनुप बनियाल ने बताया कि परियोजना ने सीएसआर के तहत ये उपकरण पीएचसी रूपी के प्रभारी डॉ. स्पर्श सैनी को भेंट किए हैं। वहीं रूपी पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी को 16 सोलर लाइटें भी प्रदान की। इस मौके पर देशराज और दिनेश सहित अन्य मौजूद रहे।