फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कड़छम में स्कूली किन्नौर के गौरव कार्यक्रम, छात्रों का कॅरिअर पर किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। भारतीय सेना के ट्रिपीक हीलर्स ने कड़छम स्थित आर्मी ट्राईपीक पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के लिए किन्नौर के गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएस सुभाष नेगी, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पीएस नेगी, जेएसडब्ल्यू के नितिन गुप्ता, एटीपीएस प्रधानाचार्य अमिता नेगी, कवयित्री जाह्नवी और मीडिया प्रभावकार अंजली वजीर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कॅरिअर काउंसलिंग करना है, ताकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का सही समय पर ज्ञान प्राप्त कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने बच्चों के सेना और लोक सेवा आयोग से संबंधित संशयों को दूर किया। साथ ही इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, ताकि वे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। कार्यक्रम के माध्यम से सेना और स्थानीय लोगों के बीच की दूरी को कम करने के साथ ही, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरी को उनकी सोच बदलकर समाप्त किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य, कविता पाठ और संगीत के साथ-साथ बच्चों को बातचीत में शामिल करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र जैसी सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सेना, एडीएम सेवाओं, कविता या एक डॉक्टर के रूप में कॅरियर कैसे बनाया जाए, इस पर विभिन्न स्टॉलों के साथ कॅरिअर काउंसलिंग पर एक कार्यशाला भी लगाई गई। कार्यक्रम का समापन कमांडिंग ऑफिसर ट्रिपीक हीलर्स की समापन टिप्पणियों के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने इस कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला। भावी पीढ़ी को आकार देने में शिक्षा और सामुदायिक समर्थन के महत्व को दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें