फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऐतिहासिक जिला स्तरीय रामपुरी मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
जुब्बल में रामपुरी मेले को लेकर बैठक
विज्ञापन
ऐतिहासिक जिला स्तरीय रामपुरी मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

16 से 18 जुलाई तक सजेगा पारंपरिक मेला, विभागाधिकारियों को व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय करें स्थापित

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। जुब्बल क्षेत्र के आराध्य देवता शाड़ी बनाड़ के सम्मान में ऐतिहासिक जिला स्तरीय रामपुरी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वीरवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय जुब्बल में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने की। बैठक में मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह ऐतिहासिक मेला 16, 17 और 18 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। सदियों पुरानी इस परंपरा का क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत में विशेष महत्व है। एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को बिजली, पेयजल, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि मेले का आयोजन सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में रामपुरी मेला समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया और आयोजन को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। प्रशासन ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मेले को भव्य और सफल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जुब्बल, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जुब्बल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जुब्बल में रामपुरी मेले को लेकर बैठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें