फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के काशापाट दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के काशापाट दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां
विज्ञापन


. लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सभा स्थल तैयार करने में जुटी, ग्रामीण भी दे रहे भरपूर सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत काशापाट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठन भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने सभा स्थल के निर्माण कार्य को गति दे दी है। सभा स्थल को निर्धारित समय में तैयार करने के लिए विभागीय मशीनरी लगातार काम कर रही है। काशापाट पंचायत के प्रधान प्यासू मल और उपप्रधान विक्की सनाटू ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। पंचायत स्तर पर तैयारियों में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए ग्रामीण लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को यादगार बनाने के लिए पंचायत की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का काशापाट दौरा जो पहले प्रस्तावित था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते इसमें फेरबदल किया गया है। अब मुख्यमंत्री के दौरे का नया कार्यक्रम और तारीख दोबारा निर्धारित की जाएगी। हालांकि, कार्यक्रम की तारीख में बदलाव के बावजूद पंचायत में तैयारियों की रफ्तार कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें