फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तहसील मैदान चौपाल में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम हेमचंद वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन तहसील मैदान चौपाल में किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजनों की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय शिक्षण संस्थानों और आईटीआई के विद्यार्थी भाग लेंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण भव्य परेड होगी। परेड में हिमाचल पुलिस की टुकड़ी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और स्थानीय पाठशालाओं के बच्चे भाग लेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने जनता से अपील की है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील मैदान चौपाल में आकर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। बैठक में डीएसपी सुशांत शर्मा, तहसीलदार रोहित जालटा, मेनेजर यूको बैंक अनूप सिंह नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी आशा तोमर, पुलिस विभाग के अधिकारी और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें