प्रानवी का नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन: जागरूक पाठक
प्रानवी का लगातार तीसरी बार नेशनल के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीबीएसई राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्रा प्रानवी ने जिला और राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में जिला एवं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रानवी ने 33 किलोग्राम अंडर-8 कैडेट क्योरूगी वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए जिला और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किए। पुमसे में रजत पदक जीता। प्रानवी ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र और स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रानवी वर्तमान में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। प्रानवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच राम सिंह को दिया।