आनी (कुल्लू)। राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस फेयर चार जून को कांगड़ा जिले के ढलियारा में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इसमें मैथमैटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में हिमालयन माॅडल स्कूल आनी के छात्र प्रांजल ठाकुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से प्रांजल ने पूरे क्षेत्र में अपना, शिक्षकों और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चेयरमैन रफ्तार सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, शिक्षकाें और एसएमसी छात्र को शुभकामनाएं दी हैं।