देवता पवासी के नवनिर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। खशाधार में देवता पवासी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंगलवार को देवताओं की विदाई रस्म उछड़-पाछड़ के साथ संपन्न हो गया। देवताओं की विदाई से पूर्व रास मंडल बनाकर देवलू पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर दिनभर नाचते रहे। इस दौरान बजतंरियों ने देवताओं की स्तुति में पारंपरिक गीत गाए। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल रोहल से पवासी देवता महाराज, चिऊनी से परशुराम देवता, खशाधार से चालदा महाराज और पेजा से नाग देवता को परंपरा अनुसार विदा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवता पवासी महाराज अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। देवता के वजीर भागमल मैहता ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कार्यक्रम में आए सभी मेहमान देवता अपने अपने स्थानों को वापस लौट गए हैं। अनुष्ठान को संपन्न करने में सभी खशाधार वासियों का सहयोग रहा। सभी ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
रोहडू के खशाधार में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समापन अवसर पर
रोहडू के खशाधार में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समापन अवसर पर