फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाघी में कोट काली माता के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

विज्ञापन
बाघी में कोट काली माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने पहुंचे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हुए कार्यक्रम में शामिल
विज्ञापन





संवाद न्यूज़ एजेंसी



रोहड़ू। बागी पंचायत में रविवार को काली माता के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक युग में जहां हमें नई तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों के साथ आगे बढ़ना होगा, वहीं अति आवश्यक है कि हम अपनी मूल संस्कृति से भी जुड़े रहें। कोट काली माता अड़ियाला मूल रूप से कामरु (किन्नौर) से संबंधित हैं। काली माता रामपुर, रोहड़ू और कोटखाई क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। रोहित ठाकुर ने स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण हिमाचल पूरे विश्व में देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यह सत्य भी है, क्योंकि यहां की प्रत्येक पहाड़ी, प्रत्येक गांव और हर घर में देवी-देवताओं का निवास है। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में सेब सीजन भी शुरू हो चुका है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने मानसून के दौरान सड़कों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें