कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के सैंज गुम्मा में मां केदार काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां केदार काली देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और हवन किए गए। रविवार को दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों पर नृत्य भी किया।