फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दशकों बाद हुआ देवता पलथान देलठ और माता सिंहासनी का मिलन

विज्ञापन
ननखड़ी के कलमोग में देवता पलथान देलठ और माता सिंहासनी का हुआ भव्य मिलन। संवाद
विज्ञापन
. भाई-बहन के मिलन का हजारों ग्रामीण बने गवाह
विज्ञापन

. कलबोग में लाटा देवता घरैत मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
. हजारों ग्रामीणों ने देवी देवता का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के कलबोग स्थित देवता लाटा घरैत के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाई-बहन का ऐतिहासिक मिलन हुआ। देवता पलथान देलठ और उनकी बहन माता सिंहासनी के मिलन के हजारों ग्रामीण गवाह बने। कई दशकों बाद हुए मिलन से जहां देवलुओं में खुशी का माहौल था, वहीं ग्रामीण इस मिलन को देखकर भाव-विभोर हो गए। हजारों ग्रामीणों ने देवी-देवता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। ननखड़ी तहसील के कलमोग गांव में शनिवार को लाटा देवता घरैत के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा की सभी रस्में पूरी होने के बाद देवता लाटा घरैत अपने मंदिर में विराजमान हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों लोगों ने भाग लिया। अनुष्ठान में आकर्षण का मुख्य केंद्र देवता पलथान देलठ और माता सिंहासनी का भव्य मिलन रहा। देवता पलथान देलठ और देवी माता सिंहासनी खमाडी का मिलन सदियों बाद हुआ। भाई-बहन के इस मिलन को देखने के लिए लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने देवता और देवी माता के समक्ष नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। ननखड़ी क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता पलथान शोली, देवता पलथान देलठ और माता सिंहासनी तीन भाई-बहन हैं। देवता पलथान देलठ और देवी माता सिंहासनी की मौजूदगी में शनिवार रात को नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा की गई और रविवार को माता सिंहासनी अपने मंदिर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर प्रधान मंदिर कमेटी खमाडी राजू आनंद, मंदिर कमेटी देलठ के कारदार बृज लाल, रवि चौहान, प्रकाश चंद, सतीश कुमार, रोशन लाल, राम लाल, हरदयाल सिंह, राकेश ठाकुर, सचिन ठाकुर, निशांत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें