फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देव विदाई के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता डोमेश्वर महाराज के नव निर्मित मंदिर में तीन दिन तक चला धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

ठियोग । गुठान के प्रसिद्ध देवता डोमेश्वर महाराज के नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हुआ। तीन दिन तक चले इस भव्य देव आयोजन में 35 हजार लोगों ने भाग लिया। रविवार को गुठान के बीस घरों के परिवारों और देवता के खूंदों ने सामूहिक नृत्य किया। इसमें गांव की बहू-बेटियां भी शामिल हुईं। देवता डोमेश्वर ने मंदिर से बाहर आकर अपने गूर के जरिये सभी को इस सफल आयोजन के लिए अपना आशीर्वाद दिया। मंदिर के कारदार मदन लाल वर्मा ने बताया कि यह देव आयोजन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें