रामपुर बुशहर। जल विद्युत परियोजना-1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। परियोजना के विद्युत गृह में हुई मॉक ड्रिल में सुरक्षा विभाग, प्रशासन, अग्निशमन, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ और चिकित्सा टीमों ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न आपदा स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण और समन्वय को मजबूत करना था। इस दौरान परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की आपातकालीन स्थितियों में कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है और किसी भी वास्तविक आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है। उन्होंने आम समाज से भी आपदाओं से निपटने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।