फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में हिंदू नव वर्ष पर निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
दलाश में हिंदू नव वर्ष पर प्रभात फेरी निकालते एसवीएम स्कूल के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को हिंदू पर्व पर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश(कुल्लू)।
हिंदू नव वर्ष 19 मार्च से शुरू हुआ और इसके साथ ही विक्रम संवत 2083 की शुरू हो गई है। दलाश स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने वीरवार को हिंदू नव वर्ष मनाया। दलाश में विद्यार्थियों ने हिंदू नव वर्ष पर प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य दलीप वर्मा के निर्देशानुसार स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में आयोजित नववर्ष कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अमर नैन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को हिंदू पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष के नव संवत की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय में हवन पाठ किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने दलाश बाजार में प्रभात फेरी भी निकाली। इस प्रभात फेरी के जरिए क्षेत्र के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर स्कूल के संरक्षक सोहनी राम राठी सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें