रामपुर बुशहर।
विद्युत उपमंडल ननखड़ी के अंतर्गत 22 केवी ज्वालड़ा फीडर और 22 केवी अड्डू शिला फीडर में मरम्मत कार्य के चलते 26 जुलाई विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ज्वालड़ा, बगलती, चेबड़ी, नगालनी, कोटाधार, अड्डू और शिला में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल ननखड़ी सहायक अभियंता प्रमोद चौहान ने दी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।