फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-नेरवा के कई क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। विद्युत उपमंडल चौपाल और नेरवा के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 14 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अनुसार, आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। विद्युत उपमंडल चौपाल के सहायक अभियंता ई. हिमांशु नेनवाल ने बताया कि चौपाल, देवत, शंठा, मझोटली, थाना, बोधना, धवास, खादर, लिंगजार, सरैन, चंबी, ननहार, बदलावग और झीना सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा मड़ावग उपमंडल के कुछ क्षेत्रों और 66 केवी सबस्टेशन लास्टाधार एवं सैंज और 22 केवी हाईटेंशन लाइन चौपाल, सरैन, चंबी व मड़ावग से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा ही विद्युत उपमंडल नेरवा के अंतर्गत नेरवा, रस्सलाह, झिकनीपुल, बमटा, खोखाह, भरणु, मशरांह शिला, टिक्करी, किरण और हलाउ-थरोच सहित आसपास के क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें