फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 450 ट्रांसफार्मरों से बहाल नहीं हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहड़ू। सीजन की पहली बर्फबारी ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बर्फबारी के तीसरे दिन भी देर शाम तक राेहड़ू और जुब्बल कोटखाई डिविजन के 450 से अधिक ट्रांसफार्मरों से बिजली सेवाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। हालांकि, बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिनभर बिजली बहाल करने के कार्य में जुटे रहे। सर्द मौसम में बिना बिजली के लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। राेहड़ू और जुब्बल-कोटखाई विद्युत डिविजन के तहत 1,489 बिजली ट्रांसफार्मर हैं। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से बिजली की लाइनें कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई स्थानों पर तार पर पेड़ गिरे हैं, जिससे अधिकांश ट्रांसफार्मरों से बिजली सेवाएं बाधित हो गईं। रविवार शाम 5:00 बजे एक हजार से अधिक बिजली ट्रांसफार्मरों से तो बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई थीं, लेकिन करीब 450 बिजली ट्रांसफार्मर ऐसे हैं, जहां से बिजली बहाल नहीं की जा सकी। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता जीडी शर्मा ने बताया कि बिजली सेवाएं बहाल करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें