फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के शिक्षण संस्थानों को पावर ग्रिड ने जारी किए 60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपमंडल रामपुर की आईटीआई समेत 7 स्कूलों में होंगे कार्य

सीएसआर पहल के तहत पावर ग्रिड हिमाचल ट्रांसमिशन लिमिटेड ने जारी की राशि
. शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत ढांचे, फर्नीचर, शिक्षण और खेल सामग्री करवाई जाएगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और शिक्षण संस्थानों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए पावर ग्रिड हिमाचल ट्रांसमिशन लिमिटेड ने महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिमला जिले के रामपुर और ननखड़ी उपमंडल के सात शिक्षण संस्थानों के लिए करीब 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के साथ आवश्यक फर्नीचर, शिक्षण सामग्री और खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वीकृत राशि में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामपुर के लिए सबसे अधिक 23 लाख 71 हजार 936 रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के लिए 15 लाख 11 हजार 424 रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के लिए 5 लाख 58 हजार 900 रुपये और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा के लिए 5 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी के लिए 5 लाख 14 हजार 920 रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ के लिए 3 लाख 69 हजार 700 रुपये और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थैली चकटी के लिए 2 लाख 2 हजार 200 रुपये की राशि मंजूर की गई है। पावर ग्रिड की इस पहल से क्षेत्र के सात शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पावर ग्रिड की ओर से शिक्षा विभाग के साथ एमओयू साइन किया गया है। सीएसआर योजना के तहत सात स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों को जल्द बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें