रामपुर बुशहर। 66 केवी कोटला-नोगली लाइनों का मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके कारण कोटला-नोगली लाइन 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल कोटला के सहायक अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि 66/22 केवी सब स्टेशन नोगली, कुमारसैन समोली और नगान क्षेत्र में आंशिक रूप से रविवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।