फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़गांव में बार-बार गुल हो रही बत्ती, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि चिड़गांव तहसील में बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। रोहडू विधानसभा क्षेत्र में सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बिजली की समस्या को लेकर गंभीर होने के लिए कहा है। कुल्ला ने कहा कि चिड़गांव में बिजली की आपूर्ति पिछले डेढ़ साल से अनियमित है। लंबे समय तक बिजली के कट लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार इस विषय को लेकर शिकायत भी कर चुके हैं, पर कोई सुधार नहीं हो रहा। अब सेब सीजन शुरू हो चुका है और बिजली गुल होने से बागवानों को भी समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह किया है कि चिड़गांव क्षेत्र में बिजली की समस्या को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें