रिकांगपिओ (किन्नौर)। 22केवी सब बाजार फीडर की मरम्मत कार्य के चलते रिकांगपिओ मुख्य बाजार, उपायुक्त कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में 29 अप्रैल को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने लोगों से सहयोग की अपील की है।