रामपुर बुशहर। विद्युत उपमंडल थानाधार के तहत 22 दिसंबर को मरम्मत कार्य सुबह 11 से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इस दौरान भरेड़ीधार, मैलन, बनकोटी, पमलाई, थानाधार, खलावण, लौगा, शथला, मंगसू, कोटगढ़, कोफनी, शावट, लोश्टा, डिंगरी, दलान, कीर्टी, नंजा, छराल, कंडा, भलाड़ी, रिवाल, भड़ासा, कोटीधार, नौला, सरोगा, भुट्टी, बड़ागांव, क्यारी, छाबर, भैरा खड्ड, दलान और किरटी में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सहायक अभियंता राहुल कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद