रिकांगपिओ (किन्नौर)। 22 केवी भोक्टू-कल्पा फीडर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 10 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चीनी, रोघी, कल्पा, चुगलिंग, दूनी और ब्रेलंगी में बिजली बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है, तो कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।