पात्र महिलाओं से 30 नवंबर तक मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बाल विकास परियोजना कार्यालय जुब्बल के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं का एक और सहायिकाओं के सात पद भरे जाएंगे। पदाें को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 30 नवंबर तक अपना आवेदन कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी जुब्बल ने बताया कि उपमंडल अधिकारी कोटखाई कार्यालय में 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार होंगे। बाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक पद, शोषण आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, चौंरी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, बौंहा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, कोटी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, डीम आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद, बखराला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद और अलावग आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का एक पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद के लिए आवेदकों की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी गांव और लाभान्वित गांव का स्थायी निवासी होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के लिए शैक्षणिक योगिता बारहवीं होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। पदों के लिए केवल महिला ही पात्र होगी।