रामपुर बुशहर। डाक विभाग, विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 30 जून से 15 अगस्त तक डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी और कॉलेजों के छात्र भाग ले सकते हैं। रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने क्षेत्र के समस्त विद्यालयों से आह्नान किया है कि वे अधिक से अधिक छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे छात्र अपनी रचनात्मक प्रतिभा को व्यक्त कर सकें। संवाद