फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए होंगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी शशांक गुप्ता ने बताया कि 15 मई से शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो सके। सभी प्रकार के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम की मॉक ड्रिल और परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। अब 16 मई को पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 17 मई की सुबह मतदान मशीनें मतदान केंद्रों तक पहुंचा दी जाएंगी। नगर परिषद ठियोग के सात वार्डों में कुल 1,890 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 978 पुरुष और 912 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्डवार प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड नंबर-1 से दो, वार्ड नंबर-2 से दो, वार्ड नंबर-3 से तीन, वार्ड नंबर-4 से चार, वार्ड नंबर-5 से दो, वार्ड नंबर-6 से दो और वार्ड नंबर-7 से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें