आनी (कुल्लू)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह पांच और छह मार्च को आनी विधानसभा का दौरा करेंगी। प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई विकासात्मक योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगी।
पांच मार्च को आनी विधानसभा के नित्थर में 11:00 बजे और दोपहर 1:30 बजे दलाश में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 4:00 बजे पुन्नण खड्ड में पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क गाड़ा-डीम का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद उनका च्वाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। छह मार्च को सुबह 10:00 बजे आनी विधानसभा में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 11:45 पर कंड्डा में सड़क कंडूगाड़ से जाओं का उद्घाटन करेंगी। दोपहर 2:00 बजे विश्राम गृह आनी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने प्रेस को जारी बयान में यह जानकारी दी।