फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का जुब्बल दौरा रहा असफल- कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल कोटखाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को पूरी तरह से असफल करार दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, रमेश सावंत, राविंद्र चौहान, राकेश चौहान (नीटू), जय लाल धांटा, जितेंद्र मेहता, संदीप सेहटा, अनिल चौहान, विक्रम कंवर, भोपाल शर्मा, मुन्नी लाल, वेद सुंटा, यशोधर तांटा, लोकपाल शरकोली, कांता, उमेश सुमन, प्रताप चौहान, सुरेश चौहान, प्रशांत चौहान, कौशल मुंगटा और राहुल शांटा ने संयुक्त बयान में कहा कि अपने जुब्बल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एक भी नई घोषणा नहीं की। जबकि, पूर्व में की गई घोषणाएं भी अभी तक क्रियान्वित नहीं हो पाई हैं। विधायक नरेंद्र बरागटा क्षेत्र की मांगों को मजबूती से उठाने में असफल रहे हैं। भाजपा जनता को शिलान्यास के नाम पर गुमराह कर रही है। भाजपा की 301 करोड़ रुपये की घोषणाएं मात्र छलावा साबित हुई हैं। पिछले धूमल सरकार के कार्यकाल में झूठी घोषणाओं का आंकड़ा 1600 करोड़ पहुंचा था, जिसका जवाब जनता वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें