फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: होटल-ढाबों में सज रही चुनावी चौपाल, कोटखाई में सियासी सरगर्मी तेज

विज्ञापन
कोटखाई के एक होटल में चल रही चुनावी चौपाल। संवाद
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत और पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कोटखाई क्षेत्र के बाजारों, चौकों, चाय की दुकानों, होटलों और ढाबों में सुबह से देर शाम तक चुनावी चौपाल सज रही है और चर्चाएं हो रही हैं। होटल और ढाबे अब केवल खाने-पीने की जगह नहीं रह गए हैं, बल्कि यहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की चुनावी रणनीतियां भी तैयार हो रही हैं। हर पंचायत और वार्ड में संभावित उम्मीदवार अपने समर्थन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। समर्थकों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है, वहीं मतदाता भी अलग-अलग प्रत्याशियों के पक्ष और विपक्ष में खुलकर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में लोगों की छोटी-छोटी टोलियां चुनावी समीकरणों पर मंथन करती नजर आ रही हैं। इस बार चुनावों में युवाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों से बड़ी संख्या में युवा प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं की सक्रियता से चुनावी मुकाबला और भी रोचक होता जा रहा है। कई पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए तीन से चार संभावित उम्मीदवार सक्रिय रूप से प्रचार में जुटे हैं। हालांकि, अभी नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम रूप से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने रहेंगे और कितने नाम वापस लेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी और कई नए समीकरण भी सामने आ सकते हैं। कुल मिलाकर, कोटखाई में चुनावी माहौल चरम पर पहुंच चुका है और होटल-ढाबों से लेकर बाजारों तक हर जगह चुनावी रणनीति और चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें