फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में 115 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
चौपाल में पल्स पोलियो अ​भियान की बैठक करते एसडीएम
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में 21 दिसंबर को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसको लेकर एसडीएम हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से तीन से चार दिनों तक चलेगा। 22 से 24 दिसंबर को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपमंडल चौपाल में 115 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां करीब 9 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि पोलियो का कोई इलाज नहीं है, लेकिन पोलियो की दवा ही इसका एकमात्र प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें