फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में 21 दिसंबर को बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में 21 दिसंबर को 4,123 छोटे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 101 पोलियो बूथ स्थापित होंगे और 407 कर्मचारी सेवाएं देंगे। 20 पर्यवेक्षक शामिल होंगे। जिला टीकाकरण कार्य बल (पल्स पोलियो अभियान) के तहत रिकांगपिओ में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, परिवहन और पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर 22 और 23 दिसंबर को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए मुहिम चलाएगा। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी पूह डॉ. राकेश गोयल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें