चौपाल(रोहड़ू)। खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा डॉ. उज्जवल शर्मा ने बताया कि चौपाल में 0 से 5 वर्ष आयु तक के 8346 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए 115 बूथों पर सुपरवाईजर्स, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी।