रामपुर क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अन्य विधानसभा क्षेत्र में चुनाव डयूटी
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। इसमें 650 अधिकारी-कर्मचारी दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव संपन्न करवाएंगे। वहीं मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक रामपुर के लिए भी टीमें पहुंच जाएंगी। प्रशासन ने चुनाव को संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
बुधवार को बाहर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अंतिम रिहर्सल करवाई जाएगी। इसके बाद 10 नवंबर को चुनाव कर्मचारियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। मंगलवार को नए बस स्टैंड रामपुर से शिमला, शिमला ग्रामीण, रोहडू़, जुब्बल और कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
करीब 650 अधिकारी और कर्मचारी सफल चुनाव संपन्न करवाने रवाना हुए। बुधवार को अंतिम और तीसरी रिहर्सल के बाद 10 नवंबर को रामपुर के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के साथ टीमों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को छात्र पद्म स्कूल रामपुर से सुबह आठ बजे रवाना की जाएंगी।