फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर डीएसपी सुशांत शर्मा ने चौपाल, नेरवा और कुपवी के मकान मालिकों, दुकानदारों, ठेकेदारों और बागवानों से अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास प्रवासी श्रमिक, बाहरी राज्यों से आए व्यक्ति या नेपाल के नागरिक काम करते हैं या किराये पर रहने के लिए आते हैं, तो उनका पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन के लिए संबंधित व्यक्ति का पहचान पत्र, आधार कार्ड, नेपाली मूल के लोगों के लिए नागरिकता प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, साथ ही मकान मालिक या ठेकेदार का पहचान पत्र और मोबाइल नंबर जमा करवाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना पंजीकरण के किसी घर या कार्यस्थल पर पाया जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक या नियोक्ता की होगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें