फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुलिस ने आदतन नशा तस्कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस 31 दिनों में 22 आरोपियों को भेज चुकी सलाखों के पीछे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक और आदतन नशा तस्कर तीन माह के लिए जेल भेजा है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी पर अभी भी चिट्टा तस्करी में शामिल रहने का शक है। जिले की पुलिस 31 दिनों में 22 आदतन नशा तस्करों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पपील भूषण, निवासी गांव निहारी, डाकघर रतनारी, तहसील कोटखाई को तीन महीने के लिए जेल भेजा है। आरोपी से साल 2023 में ढली थाना पुलिस ने 5.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। साल 2025 में ठियोग थाना पुलिस ने 76.050 ग्राम चिट्टा के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें