फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पुलिस पेंशनर कल्याण संघ आनी ब्लॉक की बैठक विश्राम गृह आनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अमर चंद ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। संघ के महासचिव सूरज शर्मा ने बताया कि बैठक में पुलिस पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। डीए, एरियर, संशोधित पेंशन और एरियर जो 2016 से देय है, पर मंथन किया गया। सरकार से बैठक में शीघ्र लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। विभाग के पास लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पर भी चर्चा की गई। बैठक में संघ के मंगतराम, सूरज प्रकाश, जिया लाल, उगम राम और सोहनी राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें