फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एरियर और चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार

विज्ञापन
आनी में बैठक करते पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : टूटे खंभे के पास से गुजरते बाइक सवार।
विज्ञापन
पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में कई समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन


समस्याओं का समाधान न होने के कारण पेंशनर झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह आनी में हुई । बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिंह ने की। बैठक में सदस्यों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने सरकार से महंगाई भत्ते के एरियर की अदायगी, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत बकाया राशि के भुगतान और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के जल्द भुगतान की मांग उठाई। सदस्यों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के पास उनके कई वित्तीय मामले लंबित पड़े हैं, जिससे पेंशनरों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से डीए के एरियर और छठे वेतन आयोग के बढ़े हुए वेतनमान का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न होने के कारण वरिष्ठ पेंशनरों को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वयं खर्च उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन के महासचिव सूरज शर्मा ने कहा कि सरकार लंबित बकाया राशि को जल्द से जल्द जारी करे, ताकि पुलिस पेंशनरों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करती है, तो पेंशनर आगे की रणनीति तय करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सलाहकार गुरदयाल सिंह, अनूप राम, मंगत राम, अमर सिंह, उगम राम, शोभा राम, राजेंद्र कुमार, जिया लाल और सोहन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें