फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की रोकथाम के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में नशे के खात्मे के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने किया मंथन
विज्ञापन

. चिट्टा रोकथाम के लिए एसपी अभिषेक सेकर ने मांगा जनसहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी थाना परिसर में वीरवार को कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर आईपीएस ने पंचायत प्रतिनिधियों और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पुलिस स्टाफ और विशेष रूप से चिट्टा एवं अन्य नशे की रोकथाम को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले लोगों की पहचान होने पर मेडिकल प्रक्रिया करवाकर जरूरत के अनुसार उन्हें सुधार और पुनर्वास केंद्रों से जोड़ा जाएगा। नशे की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। आनी थाना प्रभारी हेत राम वर्मा ने लोगों से पुलिस कार्रवाई में गवाह बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि हाल ही में शमशर के नजदीक चिट्टा से संबंधित एक मामले में मौके पर आठ लोग मौजूद थे, लेकिन गवाही देने के लिए कोई व्यक्ति आगे नहीं आया। उन्होंने लोगों से कानून के दायरे में रहकर पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। संवाद के दौरान आनी कस्बे में यातायात जाम का मुद्दा भी उठाया गया। वन-वे व्यवस्था को निर्धारित समय में लागू करने का सुझाव दिया गया। पुराने बस स्टैंड में सुबह 8 से 10 और शाम 4 से 6 बजे तक पुलिस कर्मियों की तैनाती और किरण बाजार में वॉकी-टॉकी के साथ पुलिस व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। एसपी ने इस पर डीएसपी को आवश्यक कार्रवाई के मौखिक निर्देश दिए। बखनाओ पंचायत के प्रधान चमन भारती ने थाना आनी में स्टाफ की कमी का मामला उठाया। एसपी ने कहा कि स्वीकृत पदों में अधिकांश भरे हुए हैं। अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता होने पर पंचायत सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है। टैक्सी यूनियन प्रधान बालकृष्ण ने बताया कि करीब 150 टैक्सियों के लिए चिह्नित पार्किंग में केवल छह वाहनों की व्यवस्था है। एसपी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। निरमंड के अंबिका माता मंदिर में होमगार्ड तैनाती के सवाल पर एसपी ने कहा कि मंदिर कमेटी को सरकार को प्रस्ताव भेजना होगा। स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस मौके पर डीएसपी राजीव मेहता और थाना प्रभारी हेत राम वर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें