फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 13.31 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रचोली में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दबोचे आरोपी
विज्ञापन

दो आरोपी पंजाब, हरियाणा और एक रामपुर के झाकड़ी का
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में शनिवार रात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को 13.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस टीम ने 5 सितंबर को रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान कमलवीर (34), निवासी गांव ठोल इस्लामाबाद, डाकघर इस्लामाबाद, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा के कब्जे से करीब 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस थाना रामपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में इसी क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से करीब 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह (30), निवासी गांव व डाकघर जोली, तहसील डेराबसी, जिला एसएएस नगर, पंजाब और राजा नेगी (30), निवासी गांव व डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपियों से नशे से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें