पुलिस पदक से सम्मानित हुए कमांडेंट अर्जुन सिंह नेगी। संवाद
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 75वें गणतंत्र दिवस पर 5वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट अर्जुन सिंह नेगी को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। अर्जुन सिंह नेगी का जन्म 13 जनवरी, 1968 को गांव बारंग, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर में हुआ था। अर्जुन सिंह नेगी 31 मई, 1997 को आईटीबीपी बल में सहायक सेनानी के पद पर भर्ती हुए। वर्ष 2015 में यूएन मिशन में भी काम किया। उन्होंने आईटीबीपी बल स्तरीय पर्वतारोहण अभियान मुकुट पर्वत और माउंट धाला गिरी-1 में भी भाग लिया। इस चोटी की ऊंचाई 8167 मीटर और यह विश्व की 7वीं सबसे ऊंची चोटी है। अर्जुन सिंह नेगी बल कर्मियों और स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संवाद